कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के बरहुली और पुसौली के बीच एक व्यक्ति से 21 जून को ₹300 और मोबाइल फोन अज्ञात अपराधियों द्वारा लुट लिया गया था, जिस मामले में कार्रवाई करते हुए कुदरा पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, लूट का मोबाइल चलाने वाले व्यक्ति मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ के क्रम में निलेश कुमार दुकानदार जिसके निशानदेही पर उसके दुकान में बिना कागजात के 28 मोबाइल बरामद कर जप्त किया गया।

लूट कांड में उपयोग किया गया अपाचे बाइक को भी जप्त किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त मनु चौधरी पिता राम और चौधरी निवासी बगीचा थाना सोनहन निलेश कुमार पिता बाबूलाल सिंह बताए जा रहे हैं। इसकी जानकारी मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर दी।

