
पाकुड़ जिले के मौलवी व मौलाना के साथ विचार एन डी ए के पूर्व प्रत्याशी अज़हर इस्लाम ने बैठक किया एवं उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। बैठक में बड़ी संख्या में मौलवी-मौलाना मौजूद की मौजूदगी रही। गौरतलब हो कि कुछ दिनों पूर्व जानकीनगर के मस्जिद के मौलाना के साथ मुस्लिम समाज के ही कुछ लोगों ने मौलाना के साथ अभद्रता किया था, जिसका अज़हर इस्लाम ने प्रतिवाद किया और मौलाना के सम्मान के लिए खड़े रहने की बात कही थी।उसी मुद्दे को लेकर उक्त बैठक रखी गई थी जिसमें मौलानाओं ने अपनी बातों को रखा।

