मुंबई की बारिश से बिग बी का बंगला ‘प्रतीक्षा’ भी जलमग्न 

मुंबई की बारिश से बिग बी का बंगला ‘प्रतीक्षा’ भी जलमग्न 

मुंबई में लगातार हो रही बारिश से आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मायानगरी में जलभराव के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच अमिताभ बच्चन का जुहू स्थित बंगला ‘प्रतीक्षा’ भी बारिश के पानी में डूब गया। सामने आए वीडियो में बंगले के बाहर और अंदर तक पानी भरा देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि बिग बी खुद वाइपर लेकर पानी निकालते नजर आए। साल 1976 में खरीदे गए इस बंगले का नाम उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने रखा था। यही वह घर है जहां अमिताभ की बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक का जन्म हुआ था। हालांकि, अब पूरा परिवार जलसा में शिफ्ट हो चुका है और ‘प्रतीक्षा’ को अमिताभ अपनी बेटी श्वेता के नाम कर चुके हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *