मुंबई में लगातार भारी बारिश से हवाई यातायात पर असर पड़ा है। मंगलवार को कई उड़ानें डाइवर्ट करनी पड़ीं और कई में घंटों की देरी हुई। इसी को देखते हुए इंडिगो ने बुधवार को यात्रा सलाह जारी की है। एयरलाइन ने कहा कि भारी बारिश के चलते उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है और यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट

पहुंचने की सलाह दी। साथ ही उड़ानों की स्थिति वेबसाइट और ऐप पर चेक करने की अपील भी की गई है। वहीं, बारिश से शहर में जलभराव, बिजली कटौती और 135 बस रूट डायवर्ट होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

