भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, गंधाईपुर मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार, संथाल परगना सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मंडल, पवन भगत शामिल हुए। सौंपे गए ज्ञापन में जिला अंतर्गत महापुरुषों की प्रतिमा पर छतरी एवं घेराबंदी किए जाने, प्रतिमा स्थलों का नियमित साफ सफाई और सौंदर्यीकरण किए जाने की मांग की गई है। जिलाध्यक्ष अमृत पांडे ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थल की घेराबंदी ना होने से उक्त स्थान में आवारा पशुओं द्वारा गंदगी फैली हुई है जिस कारण उक्त स्थल की अविलंब घेराबंदी

आवश्यक है । साथ ही आम जनमानस में सदैव सही संदेश जाए इस हेतु सभी प्रतिमा स्थलों की नियमित साफ-सफाई एवं सौंदरीकरण के प्रति प्रशासन के संवेदनशीलता एवं सजकता अपेक्षित है।उपायुक्त से यह मांग की गई कि महापुरुषों के सम्मान एवं आम जनमानस के भावनाओं के अनुकूल सभी महापुरुषों के प्रतिमाओं पर छतरी लगाने एवं प्रतिमा स्थलों की नियमित साफ सफाई व सौंदर्यकरण तथा घेराबंटी सुनिश्चित किया जाए।

