हैदराबाद में पूर्व सांसद रंजीत रेड्डी और DSR ग्रुप पर आयकर छापे

हैदराबाद में पूर्व सांसद रंजीत रेड्डी और DSR ग्रुप पर आयकर छापे

हैदराबाद में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी है। पूर्व सांसद रंजीत रेड्डी और DSR ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जुबली हिल्स, बंजारा हिल्स, एसआर नगर और सूराराम में एमडी सुधाकर रेड्डी, ईडी प्रभाकर रेड्डी और सीईओ सत्यनारायण रेड्डी के घरों और दफ्तरों पर आईटी अधिकारियों की टीमें तलाशी ले रही हैं। छापेमारी के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए CRPF की टीमें भी तैनात की गई हैं। छापों में भारी मात्रा में दस्तावेज़ और लेन-देन से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *