जी हां धनबाद जिला बस ऑनर एसोसिएशन का झगड़ा मंगल बार को खुल कर एक बार फिर तब सामने आ गया जब संरक्षक , अरुण सिंह ( वर्तमान) ने धनबाद सदर थाना में एक FIR दर्ज करवाया पूर्व अध्यक्ष ,मोहन सिंह पर आरोप लगाया गया है कि उनके इशारे पर मोहन सिंह के पुत्र अनीश सिंह उर्फ साहिल सिंह,रणधीर सिंह ,प्रेम किशोर सिंह,सुधीर सिंह,अनुग्रह नारायण सिंह, और कुछ अज्ञात सिंह ने बस स्टैंड परिसर में ही, उनके साथ धक्का मुक्की किया गाली गलौच भी किया और जान से मारने की धमकी भी दिया । बदले में, मोहन सिंह के पुत्र अनीश सिंह ने भी आज दिनांक 19, अगस्त को धनबाद बस स्टैंड परिसर में ही एक प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि ये उनका पार्टनरशिप की लड़ाई है जिसे जयप्रकाश नगर निवासी अरुण कुमार सिंह जी एसोसिएशन की लड़ाई बता कर लोगो को गुमराह कर रहे हैं।

यही नहीं उन्होंने धनबाद थाना प्रभारी पर भी कानून का दुरुपयोग कर डांटने, बदतमीजी करने, और बिना कोई कारण के थाने में घंटों बैठा कर रखने कर रखने जैसे आरोप लगाया है। Newz India 24 ने दोनों पक्षों से बात की तो समझ में आया कि ये सब के सब आपस में रिश्तेदार हैं बस ऑनर एसोसिएशन पर बर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में लड़ाई चल रही है। इस दौरान दिन भर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी रहा दोनों पक्ष अपनी अपनी सफाई,एक दूसरे को धमकी और देख लेने की बातें करते नजर आएं। इस दौरान कुछ लोग आपसी सुलह की बातें भी करते सुने गए। प्रशासन को ध्यान रखना होगा कि इनका यह रंग कहीं आपसी जंग में न बदल जाए।

