
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बेंगलुरु में हेब्बाल फ्लाईओवर लूप का अनोखे अंदाज़ में उद्घाटन किया। कॉलेज के दिनों को याद करते हुए शिवकुमार अपनी पहली बाइक पर सवार होकर फ्लाईओवर पर पहुंचे और फिर औपचारिक रूप से इसका उद्घाटन किया। उनके इस अंदाज़ ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। अधिकारियों का कहना है कि इस फ्लाईओवर के खुलने से बेंगलुरु की ट्रैफिक समस्या को काफी राहत मिलेगी।

