ट्रंप का माइक ऑन, पुतिन डील का राज़ दुनिया के सामने

ट्रंप का माइक ऑन, पुतिन डील का राज़ दुनिया के सामने

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। व्हाइट हाउस में हुई एक अहम बैठक के दौरान उनका माइक ऑन रह गया और उन्होंने ऐसा खुलासा कर दिया, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। इस बैठक में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी समेत यूरोप और NATO के कई बड़े नेता मौजूद थे। बैठक शुरू होने से पहले ट्रंप फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से कहते सुने गए— “पुतिन एक डील करना चाहते हैं… और वो मेरे लिए डील करना चाहते हैं… सुनने में कितना क्रेज़ी लगता है।” ट्रंप की यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान संकेत है कि पुतिन और जेलेंस्की शांति समझौते के लिए तैयार हो सकते हैं। आपको बता दें, हाल ही में पुतिन से मुलाकात के बाद भी ट्रंप कह चुके थे कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका सीधे शांति समझौता है। अब देखना होगा कि क्या यह खुलासा वाकई रूस-यूक्रेन युद्ध के अंत की दिशा में कोई ठोस कदम साबित होता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *