अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत पर रूसी तेल खरीदने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत रूसी तेल की खरीद करके व्लादिमीर पुतिन की युद्ध मशीन को बढ़ावा दे रहा है । ग्राहम ने यह भी दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप पहले ही भारतीय आयात पर 50% टैरिफ लगाने पर हस्ताक्षर कर चुके हैं और इसके तहत एक्स्ट्रा 25% टैरिफ इसी महीने 27 अगस्त से लागू होने वाला है । ग्राहम ने यूरोप से रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर टैरिफ लगाने की खुलेआम अपील की है

। उन्होंने कहा है कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखता है, तो अमेरिका उसकी अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा । ग्राहम ने यह भी कहा है कि पुतिन अलास्का शिखर सम्मेलन में सिर्फ इसलिए आए क्योंकि ट्रंप ने भारत पर रूसी गैस और तेल खरीदने पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया ।

