साइबर अपराधियों ने अब लोगों को ठगने का नया तरीका खोज लिया है… इस बार निशाना बनाया गया है कैप्चा कोड को। अक्सर आपने गूगल या किसी वेबसाइट पर ‘I am not Robot’ वाला कैप्चा देखा होगा। लेकिन अब साइबर क्रिमिनल्स असली की जगह नकली कैप्चा डालकर यूजर्स के फोन और कंप्यूटर में वायरस यानी मैलवेयर भेज रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नकली कैप्चा खासतौर पर हैक की गई वेबसाइट्स, फर्जी विज्ञापनों और फिशिंग ई-मेल्स के जरिए फैलाया जा रहा है। मैलवेयर सिस्टम में

जाते ही आपकी पर्सनल जानकारी चुरा लेता है। साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन नकली कैप्चा के जरिए Lumma Stealer Malware फैल रहा है। बचाव कैसे करें? किसी भी वेबसाइट के नोटिफिकेशन ऑन न करें। कैप्चा के बाद आने वाले निर्देशों को इग्नोर करें। और हमेशा URL ध्यान से चेक करें, क्योंकि नकली वेबसाइट्स के नाम में अक्सर स्पेलिंग मिस्टेक होती है। तो सावधान रहें… वरना एक क्लिक आपका डेटा हैकर्स के हाथों में पहुँचा सकता है।

