
बिहार के मुंगेर ज़िले में शराबबंदी के बावजूद तस्करी और शराब लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।रविवार की रात तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा गांव में जाम में फंसी एक कार से शराब से भरी कार्टन लोगों ने लूट ली।बताया जा रहा है कि कार में भारी मात्रा में अंग्रेज़ी शराब लदी थी। जाम के बीच जब लोगों की नज़र कार के अंदर रखी कार्टनों पर पड़ी तो उन्होंने पहले शीशा तोड़ा और फिर शराब की बोतलें लेकर फरार हो गए।भीड़ देखकर कार में बैठे दोनों तस्कर मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक आधे से ज़्यादा शराब गायब हो चुकी थी।पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और अब वाहन नंबर के आधार पर मालिक और तस्करों की पहचान में जुट गई है।मौके से पुलिस ने चार कार्टन में रखी कुल 116 बोतल शराब बरामद की है।पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और पूरे मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा।👉 शराबबंदी वाले बिहार में यह घटना एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
