इजरायल में बंधकों की रिहाई को लेकर बवाल, सड़कों पर उतरे लोग

इजरायल में बंधकों की रिहाई को लेकर बवाल, सड़कों पर उतरे लोग

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। गाजा पर लगातार हो रहे इजरायली हमलों के बीच अब देश के अंदर सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। दरअसल, बंधकों की रिहाई के लिए लोगों का आक्रोश सड़कों पर दिखने लगा है। तेल अवीव समेत कई जगहों पर हजारों प्रदर्शनकारी जमा हुए, जिन्होंने सरकार से समझौते की मांग की। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को पानी की बौछार करनी पड़ी और कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। लोगों का कहना है कि जंग तेज होने से 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा बनाए गए बंधकों की जान खतरे में पड़ सकती है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें एक बंधक को अपनी ही कब्र खोदते दिखाया गया था, जिसके बाद गुस्सा और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि युद्ध की कीमत बंधकों की जान देकर नहीं चुकाई जा सकती।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *