
समाहरणालय परिसर से प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना का जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु तैयार किए गए तीन प्रचार वाहनों को उपायुक्त मनीष कुमार व जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी चन्द्रजीत खलखो के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त सभी रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना से संबंधित जानकारी के प्रचार प्रसार का कार्य करेंगे।

