धनबाद: धनबाद के गोविंदपुर स्थित मंगलधाम में पहली जिला स्तरीय गतका चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से 280 से अधिक लड़के और लड़कियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन भारत की प्राचीन स्वदेशी मार्शल आर्ट शैली ‘गतका’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और क्लबों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और एकल सोटी, फरी सोटी और डेमोंस्ट्रेशन जैसी श्रेणियों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मान प्रतियोगिता में धनबाद पब्लिक स्कूल हिरक ब्रांच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा, जबकि धनबाद मार्शल आर्ट्स सेंटर ने तीसरा स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप का उद्घाटन धनबाद गतका संघ के अध्यक्ष बसंत हेलीवाल, सचिव रोहित प्रसाद और झारखंड कोऑर्डिनेटर पप्पू सिंह ने किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी हरे राम गुप्ता और संघ के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन धनबाद जिला गतका संघ के सचिव रोहित प्रसाद ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब तीसरी झारखंड स्टेट गतका चैम्पियनशिप में धनबाद जिले का

प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 और 24 अगस्त को क्रेडो वर्ल्ड स्कूल, आमाघाटा में आयोजित होगी। स्वर्ण पदक विजेता में जुबैर आलम, अंश कुमार रावत, कृष्णा कुमार, आयुष राज, समी सिप्रम, रौनक साव, आयुष तिवारी, आयुष कुमार सिंह, राजवीर ठाकुर, विष्णु कुमार सिंह, शुभम कुमार यादव, रणबीर ठाकुर, विनायक वैभव, राहुल शर्मा, नायरा, अनन्या सैनी, अंशिका कुमारी, मन्नत निगार, मन्नत, लक्ष्मी कुमारी, अर्पना कुमारी, पलक परमा रहा। वहीं रजत पदक विजेता में अनुपम कुमार, आदर्श गुप्ता, कृंस मोहंता, प्रशांत कुमार हेंब्रम, आर्य राज, राज कुमार साव, आरगो बनर्जी, पीयूष कुमार सिंह, मनतोस कुमार, कोमल कुमारी, मिठी पांडेय रही। जबकि कांस्य पदक विजेता में कृष्णा कुमार, चिराग कुमार पासवान, राजवीर कुमार, मयंक कुमार रवानी, सुभान अंसारी, अर्पित कुमार, सत्यम साव, पीयूष कुमार गुप्ता, युवराज सिंह, नमन कुमार मंडल, निशांत कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार गुप्ता, अर्चिता कुमारी, अनुठी चौरसिया रही। इस सफल आयोजन में सोमनाथ चौहान, आरती शर्मा, आरती कुमारी, पलक परमा, विनायक वैभव, सुदीप चक्रवर्ती, नागेश्वर नायक, राहुल शर्मा और रणबीर ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

