
46 वें स्थापना दिवस पर चिराग जैन सुनाएंगे राम कथा। जी हां हिंदी साहित्य विकास परिषद मानने जा रही है अपना 46 वा स्थापना दिवस, जिसमें एकदिवसीय राम कथा सुनने को मिलेगा श्रद्धालुओं को वो भी सुप्रसिद्ध साहित्यकार चिराग जैन के मुखारविंद से। धनबाद में न्यू टाऊन हॉल में 7 सितंबर दिन रविवार को संध्या 7 बजे से । कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा,एक गेट पास श्रद्धालुओं को हिंदी साहित्य विकास परिषद के पदाधिकारियों से प्राप्त करना होगा जिनका संपर्क सूत्र 9835142301,9334098595,9204750788,तथा 7654454140 है आप संपर्क कर सकते हैं। उपर्युक्त जानकारी आज दिनांक 18 अगस्त को एक प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को संजय आनंद,राकेश शर्मा,जयप्रकाश अग्रवाल,सीताराम सिंह और रितेश गुटगुटिया द्वारा दी गई। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

