
आतंकी हमले के बाद हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष में रूस से खरीदे गए हथियारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. खासकर रूस के एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने 250 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी पर उड़ रहे पाकिस्तानी अवाक्स विमान को मार गिराया था. इसके अलावा इस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन, मिसाइलों और लड़ाकू विमानों की सटीक लोकेशन दी थी. ऐसे में रूस चाहता है कि भारत और भी अपनी जरूरतों के हिसाब से हथियारों का सौदा करे. रूस ने भारत को सुखोई Su-57 फाइटर जेट, सुखोई Su-35 जेट, हवा से हवा में मार करने वाली R-37 मिसाइल और S-500 एयर डिफेंस सिस्टम ऑफर किया है. भारत को इन हथियारों की सख्त जरूरत है, लेकिन कई कारणों से भारत ने अभी रूस से किसी नए हथियार खरीदने पर हामी नहीं भरी है.

