भारतीय सर्राफा बाजार में आज 18 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज 999 प्रतिशत शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 99 हजार रु प्रति 10 ग्राम के पार है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमतों में कमी देखी गई है. 999 % शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना आज 99737 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. वहीं 995 % शुद्धता वाला सोना 99338 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 916 % शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की बात

करें तो ये आज 91359 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बिक रहा है, 750 % शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने की कीमत आज 74803 रुपये है और 585 % शुद्धता वाले 14 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 58346 रुपये है. वहीं चांदी का भाव आज 114017 रुपये किलो है, जो गुरुवार को 114933 रुपये थी. शुक्रवार को सरकारी अवकाश के चलते मार्केट बंद रही. आपको बता दें ये इन कीमतों में GST एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर आपको मेकिंग चार्ज भी अलग से देने होंगे.

