सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, GST सुधारों के ऐलान से बाजार में उत्साह

सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल, GST सुधारों के ऐलान से बाजार में उत्साह

शेयर बाजार में सोमवार को केंद्र सरकार के GST में बदलाव को लेकर किए गए ऐलान का साफ असर दिखा और सेंसेक्स-निफ्टी की तूफानी शुरुआत हुई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स खुलने के साथ ही 1100 अंक से ज्यादा की छलांग लग गया. इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी दम दिखाया और ओपनिंग के साथ ही 350 अंक चढ़कर 25,000 के आंकड़े पर पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में मारुति,बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा से लेकर बैंकिंग शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली.  बीते 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा GST में बड़े बदलाव की घोषणा करने के बाद इसका असर शेयर बाजार पर दिखने के उम्मीद जताई जा रही थी. GST रिफॉर्म के प्रस्ताव में ज्‍यादातर वस्तुओं को दो मुख्य स्लैब 5% और 18% के तहत रखने का सुझाव दिया गया है, जबकि तंबाकू और ऑनलाइन गेमिंग जैसी कुछ वस्तुओं पर 40% की भारी टैक्‍स रेट लगाने का प्रस्‍ताव है. और सोमवार को जब मार्केट ओपन हुआ, तो सेंसेक्स-निफ्टी ने खुलते ही छलांग लगा दी. इससे पहले ग्लोबल संकेत भी बाजार में तेजी के पक्ष में थे और गिफ्ट निफ्टी के साथ ही तमाम एशियाई बाजार में ग्रीन जोन में कारोबार हो रहा था.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *