भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने आज़ादी के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए नया धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने Fiber Ruby OTT प्लान पेश किया है, जिसमें हर महीने यूज़र्स को 1Gbps सुपरफास्ट इंटरनेट स्पीड और 9500GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट पूरी होने के बाद भी इंटरनेट 45Mbps की स्पीड से चलता रहेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी और साथ ही 23 OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिनमें JioHotstar, SonyLIV, Lionsgate

Play, Hungama और EpicOn जैसे बड़े नाम शामिल हैं। BSNL का यह प्लान ₹4,799 प्रति माह में उपलब्ध है। वहीं 6 महीने, 12 महीने और 24 महीने वाले पैक्स भी ऑफर में शामिल हैं। लंबे पैक लेने पर ग्राहकों को 1,000 रुपये का डिस्काउंट और 1 से 3 महीने तक का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। यह ऑफर 13 सितंबर 2025 तक वैलिड है।

