यूपी के संभल जिले में चेहल्लूम जुलूस के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। शुक्रवार को हजारों की भीड़ में अचानक एक आवारा सांड घुस आया और तांडव मचा दिया। सांड ने कई लोगों को पटककर घायल कर दिया, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। करीब आधे घंटे तक मचे उत्पात से भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल रहा।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं, जबकि पुलिसकर्मी भी सांड से बचते नजर आए। कुछ लोग घायलों को उठाकर ले जाते दिखाई दिए। यह घटना थाना नक्खासा चौराहे की बताई जा रही है। हालांकि जुलूस पूरे प्रदेश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया था, लेकिन संभल की इस घटना ने लोगों में दहशत फैला दी।

