
दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुमायूं के मकबरे परिसर में मस्जिद के पास बने एक कमरे की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी में 8–9 लोगों के दबे होने की आशंका थी, लेकिन बाद में संख्या बढ़कर 14–15 हो गई। अब तक 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। लगातार हो रही बारिश को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना स्थल पर दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीम राहत कार्य में जुटी हैं। इससे पहले बारिश के कारण दिल्ली में एक पुराना पेड़ बाइक सवार पर गिर गया था, जिसमें उसकी मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई थी। एक कार को भी नुकसान हुआ।

