एन डी ए के पूर्व प्रत्याशी अज़हर इस्लाम ने तिरंगे के नीचे दिया समाजिक एकता का संदेश स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी अजहर इस्लाम ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन वीर सपूतों को नमन किया, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत को आज़ादी का अमूल्य उपहार दिया। उन्होंने कहा 15 अगस्त केवल उल्लास और उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आत्मचिंतन का अवसर है। हमें सोचना होगा कि हम इस स्वतंत्रता को कैसे और सशक्त व सुरक्षित बना सकते हैं। यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करें और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। अजहर इस्लाम ने देशवासियों से

आह्वान किया कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि आज़ादी हमें विरासत में मिली है, लेकिन इसकी रक्षा हमारे संकल्प, परिश्रम और आपसी एकता से ही संभव है। इस अवसर पर उन्होंने जय हिंद और वंदे मातरम के नारों के साथ देशभक्ति का जोश भरते हुए सभी को एकजुट होकर भारत के विकास में योगदान देने की अपील की।

