“कोटालपोखर में धूमधाम से निकाली गई ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा”

“कोटालपोखर में धूमधाम से निकाली गई ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा”

कोटालपोखर में हर्षोल्लास के साथ निकाली गई ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर बुधवार को साहिबगंज जिले के कोटालपोखर में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ कोटालपोखर हाई स्कूल परिसर से हुआ, जो रेलवे फाटक होते हुए गांधी मोहल्ला तक पहुँची। इस दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बप्पी निर्मल प्रसाद, महामंत्री शिवरतन रजवाड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह, राजेश कुमार साह, गंगा घोष, सुजीत कुमार साह, कृष्ण कुमार साह, सीमा देवी, ब्यूटी देवी, सुरेंद्र कुमार सा, बच्चन कुमार साह, ब्रह्मदेव कुमार यादव, धीरेन साहा, शंकर घोष, रंजीत कुमार यादव, विनोद यादव, मुकेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।

आयोजकों ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के वीर जवानों को नमन करना और उनके बलिदान को याद करना है। वीर सैनिकों की कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान के कारण ही आज हम सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। कोटालपोखरवासियों ने इस यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया कि पूरा देश अपने वीर जवानों के साथ खड़ा है और उनके त्याग को सदैव स्मरण करता रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *