राजस्थान के जालोर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सांचोर उपखंड के रणोदर सरहद इलाके में मंगलवार को एक निजी बस और बाइक की जोरदार टक्कर के बाद बस में अचानक आग लग गई। हादसे में तीन बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद बस में आग लगते ही वहां चीख-पुकार मच गई।

आसपास के लोग तुरंत मदद को दौड़े और घायलों को बस से बाहर निकालने की कोशिश की। सूचना मिलने पर सांचोर से दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस भी मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रण में करने के साथ-साथ मृतकों की पहचान कर रही है।

