उत्तराखंड में मॉनसून का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण कई नदियाँ उफान पर हैं और बादल फटने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने 12 से 14 अगस्त तक प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने इस चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को अगले तीन दिनों (14 अगस्त तक) के लिए रोक दिया है। डीएम प्रतीक जैन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे मौसम की गंभीरता को समझते हुए यात्रा टालें। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के

अनुसार, ‘डेंजर जोन’ में 24 घंटे जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात हैं ताकि मार्ग बाधित होने पर तुरंत खोलने का काम किया जा सके। साथ ही नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने के लिए कहा गया है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है और लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
