पंजाब में उद्योग शुरू करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि अब राज्य में केवल 45 दिन में बिज़नेस शुरू करने के लिए डीम्ड अप्रूवल मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि ₹125 करोड़ तक की MSME इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए अब किसी अलग

अप्रूवल की जरूरत नहीं होगी। केजरीवाल ने कहा — “ये काम सिर्फ ईमानदार और जनता की सोच वाली सरकार ही कर सकती थी। अब पंजाब में न बिज़नेस रुकेगा, न रोजगार।” सरकार का मानना है कि इस कदम से राज्य में निवेश बढ़ेगा, नए उद्योग लगेंगे और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

