उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वदेशी को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा — “स्वदेशी हमारे जीवन का ध्येय बने, स्वदेशी हमारे जीवन का मंत्र बने। हम जिएंगे स्वदेशी के लिए, हम मरेंगे अपने देश के लिए।” योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने

के लिए स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग और प्रचार अनिवार्य है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन में विदेशी वस्तुओं की जगह स्थानीय और भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री का यह संदेश आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है।

