कर्नाटक में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव पारदर्शिता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मांग की है कि चुनाव आयोग पूरे देश की इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट और चुनाव से जुड़ी वीडियोग्राफी के रिकॉर्ड सार्वजनिक करे। राहुल गांधी का कहना है कि अगर ये डेटा उन्हें मिल जाए, तो वे साबित कर देंगे कि पूरे देश में सीटों की “चोरी” हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था में चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है। राहुल गांधी की इस मांग को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल है, वहीं चुनाव आयोग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

