कानून व्यवस्था की अपेक्षित सुदृढ़ीकरण हेतु पुलिस विभाग में किए गए फेरबदल जिले में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ीकरण के मद्देनजर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। इस क्रम में पुनि (मु०) प्रभारी के रूप में कार्यरत बबलु कुमार को तत्काल प्रभाव से नगर थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पाकुड़ द्वारा आदेश संख्या 939/2025 दिनांक 08.08.2025 को जारी किया गया। उक्त विभागीय आदेश में पुलिस निरीक्षक बबलु कुमार को नवपदस्थापित थाना

में योगदान करने का आदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह बदलाव जिले में पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।

