
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने नगर थाना का निरीक्षण किया जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने क्रमशः थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हाजत और दर्ज मामलों की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान एसपी ने थानेदार और मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को फरियादियों से शालीन व्यवहार करने, मामलों का निष्पादन समय पर करने हेतु निर्देशित किय।एसपी ने महिला डेस्क की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए जनता के विश्वास को पुलिस की पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ काम करना होगा। निरीक्षण के दौरान नगर थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

