टाइटन के शेयरों में आज लगभग 2% की वृद्धि हुई है। स्टॉक को अच्छे नतीजों से सपोर्ट मिला है। फिलहाल ये शेयर 49.70 रुपए यानी 1.46 फीसदी की बढ़त के साथ 3465 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 3,478.90 रुपए है। पहली तिमाही में टाइटन के नतीजे सभी पैमाने पर अच्छे रहे हैं। मुनाफे में 52

फीसदी तो आय में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही मार्जिन में भी उछाल आया है। EBITDA सालाना आधार पर 1,247 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,830 करोड़ रुपए पर और EBITDA मार्जिन 9.4 फीसदी से बढ़कर 11.1 फीसदी पर रहा है।

