
बार एसोसिएशन के चुनाव का हुआ आग़ाज़,प्रत्याशियों के लिए शुरू हुआ नामांकन आज। जी हां बार एसोसिएशन धनबाद जिला चुनाव सत्र 2025_2027 दिनांक 30 अगस्त 2025 को संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है 16 विभिन्न पदों के लिए नामांकन आज दिनांक 7 अगस्त दिन गुरुवार से प्रारंभ हो गई। पिछले दो बार अध्यक्ष पद पर रह चुके राधेश्याम गोस्वामी ने भी अपने समर्थकों के साथ जाकर अध्यक्ष पद के लिए,नामांकन किया और जीत के दावे के साथ साथ अपनी चुनावी एजेंडा को भी पढ़ डाली। यही नहीं निवर्तमान अध्यक्ष के कार्यप्रणाली की भी निंदा की। वैसे तो कई लोगों ने आज नामांकन किया जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए सुबोध केशरी,उर्फ चीकू भैया भी अपने समर्थकों के साथ नाम दाख़िल किया और जीत का भी दावा ठोकने के साथ अपनी एजेंडा के विषय में भी बताया। इसके अलावा वकीलों की मिली जूली प्रक्रिया रही। इस बार लगभग 2500 वोटर्स वोट डालेंगे । प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

