लखनऊ: KGMU में लिफ्ट फंसी, इमरजेंसी नंबर ने भी नहीं दिया साथ | 

लखनऊ: KGMU में लिफ्ट फंसी, इमरजेंसी नंबर ने भी नहीं दिया साथ | 

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की न्यू ओपीडी में गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया जब मरीजों और तीमारदारों से भरी लिफ्ट अचानक फंस गई। करीब 11 बजे लिफ्ट सेकंड और फर्स्ट फ्लोर के बीच अटक गई, जिसमें छोटे बच्चों सहित महिलाएं और मरीज मौजूद थे। लिफ्ट में फंसे लोगों ने टोल फ्री नंबर पर कॉल करने की कोशिश की, लेकिन वह भी काम नहीं कर रहा था। करीब आधे घंटे तक लोगों की सांसें अटकी रहीं।

बाद में किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद केजीएमयू प्रशासन हरकत में आया। तकनीकी टीम ने लिफ्ट को संचालित कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और आपातकालीन सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, प्रशासन ने जांच की बात कही है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *