जी हां इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद के सदस्यों ने,39 वे पद स्थापना दिवस पर श्री मति शिल्पा रस्तोगी जी को, उनकी कर्मठता,और संस्था के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए सर्वसम्मति से, अध्यक्ष चुन लिया कल दिनांक 6 अगस्त दिन बुधवार को उन्हें सम्मानपूर्वक धनबाद क्लब में इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद का अध्यक्ष पद पर पदस्थापित कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई और राष्ट्र गान से समापन हुई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री मति प्रभा रघुनंदन, जो कि पूर्व अध्यक्ष रह चुकी है इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद की ओर संपादक के साथ साथ मीडिया मैनेजर भी रह चुकी हैं,ने भी शिल्पा रस्तोगी जी के कार्यप्रणाली की प्रशंसा की । इनके अतिरिक्त पूरी टीम में ,सचिव राधा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रीति डोकानिया, गीता दलाल, डॉ0 प्रतिभा राय, अंजू गंडोत्रा,ज्योति व्यास,सोनू जैन, तृप्ति जैन,सोनल सांघवी,सीता पारकारिया , काना गोहरा,रश्मि गुप्ता, और टिम की सभी सदस्य उपस्थित रहीं। प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से।

