अमेरिका के एरिजोना में एक दर्दनाक विमान हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट विमान के चिनले हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हुआ। विमान न्यू मैक्सिको की सीएसआई एविएशन कंपनी का था और फ्लैगस्टाफ से 200 मील उत्तर-पूर्व में क्रैश हुआ। हादसे के वक्त विमान अस्पताल से मरीज लेने जा रहा था।

संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने बताया कि बीचक्राफ्ट 300 विमान दोपहर को लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ और उसमें आग लग गई। घटना की जांच NTSB और FAA कर रहे हैं। नवाजो जनजाति के अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ितों ने दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई। यह हादसा फिलाडेल्फिया और नॉर्थ कैरोलिना की हालिया दुर्घटनाओं के बाद एक और बड़ा झटका है।

