हैदराबाद के आसिफनगर इलाके में एक बर्थडे पार्टी अचानक बवाल में बदल गई। सैयद अली गुडा में देर रात तेज़ आवाज़ में डीजे बजाया गया, और कुछ युवकों ने सड़क पर खुलेआम तलवारें लहराईं। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आयोजक मोहम्मद फ़ज़ल के खिलाफ सार्वजनिक उपद्रव, ध्वनि प्रदूषण और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत डीसीपी साउथ-वेस्ट ज़ोन से भी की थी। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश जारी है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। सरकारी एजेंसियां अब इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त रवैया अपनाने के मूड में हैं।

