PM मोदी ने किया ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन 

PM मोदी ने किया ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रतिष्ठित कर्तव्य पथ पर ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक भवन केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक ही परिसर में लाकर दक्षता, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस भवन में गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास, MSME, DOPT, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, साथ ही प्रधानमंत्री के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार का कार्यालय शामिल होगा। कर्तव्य भवन न केवल प्रशासनिक कार्यों को सुव्यवस्थित करेगा, बल्कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सोच को भी संरचनात्मक रूप देगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *