राहुल गांधी चाईबासा कोर्ट पहुंचे, अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर सुनवाई 

राहुल गांधी चाईबासा कोर्ट पहुंचे, अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर सुनवाई 

चाईबासा, झारखंड से बड़ी खबर—कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 2018 की एक रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत पहुंचे हैं। राहुल गांधी के पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी के लिए जोरदार तैयारी की। पूरे चाईबासा में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन सतर्क नजर आ रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। यह मामला एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दर्ज कराया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि राहुल गांधी के बयान से अमित शाह की छवि को ठेस पहुंची है। इस सुनवाई को लेकर सियासी हलकों में हलचल है, क्योंकि यह मुद्दा केंद्र की भाजपा सरकार और विपक्ष के बीच चल रही राजनीतिक खींचतान का हिस्सा माना जा रहा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *