पटना में ‘योगी मॉडल’ एक्शन, कुख्यात रोशन शर्मा का हाफ एनकाउंटर

पटना में ‘योगी मॉडल’ एक्शन, कुख्यात रोशन शर्मा का हाफ एनकाउंटर

बिहार में अपराध पर लगाम कसने के लिए अब ‘योगी मॉडल’ की तर्ज पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पटना के फुलवारी शरीफ में कुख्यात अपराधी रोशन शर्मा का हाफ एनकाउंटर किया गया है। पुलिस के मुताबिक, रोशन शर्मा बिहार, झारखंड और बंगाल में 18 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित है। उसे जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उसने फुलवारी शरीफ में हथियार छुपे होने की जानकारी दी, जहां पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और एक मिनी गन फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया। इसी दौरान रोशन ने पुलिस की राइफल छीनकर भागने की कोशिश की और गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। उसे घायल अवस्था में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बाकी अपराधियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी संभव है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *