अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ना या बदलना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। UIDAI के नियमों के मुताबिक, मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं होती। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र या नामांकन केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से जाना होगा। आप UIDAI की वेबसाइट से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और केंद्र जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए अपडेट प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए ₹50 का शुल्क देना होता है, जो नॉन-रिफंडेबल

है। अपडेट के बाद, आप अपने URN नंबर से myAadhaar.uidai.gov.in पर जाकर स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे, एक बार रिक्वेस्ट सबमिट हो जाने के बाद इसे ऑनलाइन रद्द नहीं किया जा सकता। सुधार के लिए फिर से केंद्र पर जाना होगा।

