सेंट्रल नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की छापेमारी में मौके से 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह गैंग गूगल ऐप्स के जरिए विदेशी नागरिकों का डेटा खरीदता था और फिर उनके कंप्यूटर में वायरस भेजकर उन्हें फंसाता था। इसके बाद ‘कंप्यूटर रिपेयर सर्विस’ के नाम पर ठगी की जाती थी।

आरोपी एक्स लाइट और आईबीएम जैसे कम्युनिकेशन ऐप्स की मदद से विदेशियों से संपर्क कर उन्हें तकनीकी सहायता का झांसा देते थे। इस पूरी ठगी को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया जा रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है।
