बीसीसीएल एरिया-3 के सलानपुर प्रोजेक्ट के पास अवैध कोयला भंडारण का भंडाफोड़, नोडल अधिकारी की तत्परता से कार्रवाई बीसीसीएल एरिया-3 के अंतर्गत सलानपुर प्रोजेक्ट के समीप अवैध रूप से कोयला भंडारण किए जाने की सूचना मिलते ही बीसीसीएल के नोडल अधिकारी तत्काल कार्रवाई में जुट गए। उन्होंने अपनी टीम और वाहन

के साथ मौके पर पहुंचकर कोयले से भरे बोरियों को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, अवैध खनन कर निकाले गए कोयले को छिपाया जा रहा था। हालांकि इस दौरान सीआईएसएफ के जवान भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन सवाल यह उठता है कि जब खनन क्षेत्र की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर निगरानी की जिम्मेदारी सीआईएसएफ की है,

