आसमान में पैदा होने वाली वह बिजली जो जमीन तक नहीं पहुंचती है, उसे शीट लाइटनिंग कहते हैं यह एक प्रकार की बिजली है जो बादलों के अंदर चमकती है, लेकिन जमीन तक नहीं पहुंचती है जब बारिश के दौरान या तूफान में आसमान में चमक दिखती है, तो हम उसे बिजली कहते हैं. आमतौर पर लोग सोचते हैं कि बिजली सीधे जमीन पर गिरती है, लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता. ज्यादातर बिजली की चमक बादलों के अंदर ही रहती है. इसे इंट्रा-क्लाउड लाइटनिंग फ्लैश कहते हैं. ये चमक तब होती है जब

बादल के अंदर सकारात्मक और नकारात्मक चार्ज आपस में टकराते हैं. शीट लाइटनिंग बादलों में जमा होने वाले इलेक्ट्रिक चार्ज के कारण होती है। जब बादलों में बर्फ के कण और पानी के कण एक दूसरे से टकराते हैं, तो वे इलेक्ट्रिक चार्ज को जमा करने लगते हैं यह चार्ज बादल के निचले हिस्से में जमा होता है और एक इलेक्ट्रिक फील्ड बनाता है जब यह इलेक्ट्रिक फील्ड बहुत मजबूत हो जाता है, तो यह बादल के अंदर एक चमकती हुई शीट की तरह दिखाई देता है

