पाकिस्तान के लाहौर के पास शुक्रवार शाम इस्लामाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे कम से कम 30 यात्री घायल हो गए। यह हादसा शेखूपुरा जिले के काला शाह काकू में हुआ, जो लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई गई है। ट्रेन लाहौर से रावलपिंडी जा रही थी और हादसा स्टेशन से रवाना होने के करीब आधे घंटे बाद हुआ। राहत दलों ने तेजी से मोर्चा संभाला और 1000 से ज्यादा यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने मामले

की जांच के आदेश देते हुए 7 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। वहीं, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख जताया और घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता देने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पटरी पर से डिब्बों को हटाने का कार्य जारी है।

