
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की “PDA पाठशाला” को लेकर सियासी घमासान मच गया है। सहारनपुर में सपा नेता फरहाद आलम ने अपने घर में ये अनोखी पाठशाला शुरू की है, जहां बच्चों को A फॉर अखिलेश, B फॉर बाबा साहब, C फॉर चरण सिंह, D फॉर डिंपल और M फॉर मुलायम सिखाया जा रहा है। पारंपरिक A फॉर एप्पल को हटाकर पार्टी नेताओं के नामों से नई “राजनीतिक ABCD” सिखाई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे “PDA आंदोलन की महाजीत” बताया और कहा कि शिक्षा पर भाजपा सरकार के फैसलों की यह नैतिक हार है। दरअसल, ये पाठशाला सरकारी स्कूलों के मर्जर के विरोध में शुरू की गई है। PDA यानी पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक—सपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा है, जिसका मकसद इन वर्गों को एक मंच पर लाना है।

