लद्दाख के गलवान घाटी क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में भारतीय सेना के दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। सेना की स्कॉर्पियो वाहन पर पहाड़ से अचानक भारी पत्थर गिर पड़ा, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में लेफ्टिनेंट कर्नल भानुप्रताप सिंह और लांसनायक दफादार दलजीत सिंह की मौके पर ही शहादत हो गई। घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों सैनिकों के पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ उनके गृह राज्यों को भेजने

की तैयारी की जा रही है। सेना के मुताबिक, यह हादसा एक नियमित गश्ती के दौरान हुआ और मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के कारण ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। देश इन जांबाज सपूतों की बहादुरी को नमन करता है।

