
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला उनके कीमती बैग की चोरी का है। उर्वशी ने दावा किया है कि लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर उनका लग्जरी ब्रांड ‘क्रिश्चियन डियोर’ का बैग चोरी हो गया, जिसमें करीब 70 लाख रुपये के गहने थे। उर्वशी विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के लिए लंदन गई थीं और एमिरेट्स एयरलाइंस से यात्रा कर रही थीं। मुंबई से लंदन पहुंचने के बाद उनका बैग बैगेज बेल्ट पर नहीं मिला। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया और एक आधिकारिक बयान के जरिए दी है। अभिनेत्री ने एयरपोर्ट सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके पास बैग के सारे दस्तावेज मौजूद हैं, फिर भी अब तक कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने एयरपोर्ट और एयरलाइंस से जांच की मांग की है। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

