
चंडीगढ़ से खबर है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह को उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद के बलिदान को याद किया और कहा कि उधम सिंह जैसे वीरों का त्याग देश के युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

