दिल्ली-NCR में गुरुवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं जलभराव और ट्रैफिक जाम ने ऑफिस जाने वालों की मुश्किलें बढ़ा दीं। ग्रेटर नोएडा के इकोविलेज-1 की बेसमेंट पार्किंग में पानी भरने से सैकड़ों गाड़ियां डूब गईं, जबकि शाहबेरी इलाके में सड़क धंसने की घटना ने लोगों को डरा दिया। गुरुग्राम में बुधवार रात से जारी रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोहना में सबसे ज्यादा 38 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि

गुरुग्राम में 17 मिमी, मानेसर में 24 मिमी बारिश हुई। हालांकि निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटे तक बारिश जारी रह सकती है।

